🚨 पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी!
पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है। आग के बाद ट्रेन के डिब्बों में धुआं भर गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धुआं देखकर घबराए यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने लगे। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चार जनरल कोच आग की चपेट में आए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Four Direction News EXPRESS
#Punjab #KarmabhoomiExpress #TrainFire #BreakingNews #BiharNews